Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विधानसभा चुनाव 2019 : महाराष्ट्र में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, मजीद कुरैशी को दिखाया गया पार्टी से बाहर का रास्ता

मुंबई। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का समय करीब आ रहा है। हालांकि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल कांग्रेस ने मजीद कुरैशी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कुरैशी कांग्रेस के उम्मीदवार के खिलाफ ही चुनाव भी लड़ रहे हैं।

दरअसल कुरैशी कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश एकड़े के खिलाफ मिल्कीपुर विधासभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसको लेकर उनसे नाराज हुई पार्टी ने कुरैशी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम भी शामिल थे।

वहीं इससे अलग इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को बाहर ही रखा गया है, जिसमें संजय निरूपम, मिलिंद देवड़ा और पूर्व सांसद प्रिया दत्त का नाम शामिल है। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही राज्यों में आगामी 21 अक्टूबर को मतदान किया जाना है। जिसके लिए चुनाव आयोग ने चुनाव से जुड़े सभी कार्यक्रम की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। मतदान के बाद 24 अक्टूबर को चुनावी नतीजों की घोषणा की जाएगी।