Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चिदंबरम मामले को लेकर भाजपा पर हमलावर हुई कांग्रेस, बताया- लोकतंत्र की हत्या

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया है। काग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या की संज्ञा दी है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी सीबीआई, आईडी का इस्तेमाल निजी बदला लेने वाले विभागों के तौर पर कर रही है।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”77″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_7720190811162022″);
document.getElementById(“div_7720190811162022”).appendChild(scpt);

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम को सीबीआई ने नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एजेंसी के ही एक गेस्ट हाउस में अपनी रात गुजारी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस पूरे घटनाक्रम केबाद कहा है, “भारत ने पिछले दो दिनों में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की दिन दहाड़े हत्या होते देखी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि आईएनएक्स मीडिया मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन एक वरिष्ठ नेता को किसी कानूनी आधार के बिना ही गिरफ्तार कर लिया गया। सुरजेवाला ने कहा है,‘सरकार सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल करने सत्तारूढ़ पार्टी और देश में शासन करने वाले वालों के लिए व्यक्तिगत बदला लेने वाले विभागों के तौर पर कर रही है।’ उन्होंने यह भी कहा कि एक अनुभवी नेता को उस महिला के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया, जिस पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है।