Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आम आदमी पार्टी  के नेशनल कनवीनर अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी को लेकर कांग्रेस और पंजाब पुलिस आमने-सामने

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा और परगट सिंह ने कुछ दस्तावेज जारी किए। जिसके आधार पर दावा किया कि केजरीवाल को आप का पंजाब कनवीनर दिखा पंजाब पुलिस से Z सिक्योरिटी ली गई है। पंजाब में आप के प्रधान भगवंत मान हैं। कांग्रेस ने इसे फ्रॉड करार दे दिया। वहीं पंजाब पुलिस ने अब दावा किया कि कांग्रेस का दिखाया डॉक्यूमेंट ऑफिशियल नहीं है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह टाइप किया हुआ है। जिसमें न कोई साइन हैं और न ही ऑफिशियल मुहर लगी हुई है। ऐसा लगता है कि याचिकाकर्ता ने खुद इसे टाइप कर पिटीशन के साथ लगाया है। उन्होंने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है और 29 जुलाई को इसकी अगली सुनवाई है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट डॉक्यूमेंट को पंजाब पुलिस का बताकर लोगों को गुमराह करने की शरारतपूर्ण कोशिश की गई है। पूर्व मंत्री विधायक परगट सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने लोगों के साथ फ्रॉड किया है। अरविंद केजरीवाल को गलत तरीके से पंजाब का कनवीनर दिखाकर Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है। केजरीवाल के पास पहले ही केंद्र से दिल्ली CM के तौर पर Z प्लस सिक्योरिटी है। उन्होंने कहा कि एक आम आदमी के पास 2 Z प्लस सिक्योरिटी हैं। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति में नया गिरावट करार दिया।

पूर्व मंत्री और विधायक परगट सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर सवाल खड़े किए।
पूर्व मंत्री और विधायक परगट सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर सवाल खड़े किए। कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा ने सीधे अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। खैहरा ने कहा कि केजरीवाल ने खुद को आम आदमी पार्टी पंजाब का कनवीनर बता फ्रॉड किया है। यह सब पंजाब सरकार से Z प्लस सिक्योरिटी के लिए किया गया। दिल्ली CM होने की वजह से उनके पास केंद्र सरकार से पहले ही Z प्लस सिक्योरिटी है। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज हाईकोर्ट में दायर रिट पिटीशन में लगाए गए हैं। उन्होंने सीएम भगवंत मान से इस बारे में जवाब देने को कहा। खैहरा ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी की पिटीशन में सरकार ने यह जवाब दिया है।