Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एनीमिया दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन : सीएमओ

सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में  स्वास्थ्य विभाग नागरिकों को जागरूक करने का  कार्य कर रहा है ताकि लोग स्वस्थ रहे। उन्होंने बताया कि एनीमिया अर्थात शरीर में खून की कमी की समस्या का यदि समय रहते निदान न किया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकता है इसलिए जरूरी है कि लोग इसके लक्षणों व कारणों की पहचान कर समय रहते इसका इलाज करवाएं।
सीएमओ ने बताया कि एनीमिया एक तरह की बीमारी है जो रक्त की कमी से पीडि़त व्यक्ति को शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और हीमोग्लोबिन की कमी से होता है। हिमोग्लोबिन रक्त की कोशिकाओं के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई करने के लिए आवश्यक होता है। यह शरीर में आयरन की कमी से भी होता है।

खून की कमी के लक्षण के बारे में उन्होंने बताया कि यह सभी वर्ग के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं में अधिक पाया जाता है, जिनको एनीमिया होने पर शारीरिक कमजोरी, थकान, सिर दर्द, चक्कर आना त्वचा का पीला होना, दिल की धड़कन का बढऩा, नाखून और जीभ का सफेद होना आदि लक्षण दिखाई देते है, तो ऐसी स्थिति में हीमोग्लोबिन की जांच भी करवानी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि एनीमिया को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, सरसों, मेथी, बथुआ और गाजर चुकंदर आदि का सेवन करना चाहिए। इनके साथ भोजन में विटामिन-सी एवं ए युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबू, मौसमी, आंवला और संतरा आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, घर में लोहे से बने बर्तन जैसे कढ़ाई का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेषत: लोहे की बनी कढ़ाई में हरी पत्तेदार सब्जी बनानी चाहिए। पत्तेदार, हरी सब्जी को पहले धोना चाहिए, उसके उपरांत काटना चाहिए। खाना खाने के बाद गुड़ या गुड़ से बनी चीजें जैसे टिक्ड़ी या तिल से बनी गुड़ की पट्टी अवश्य खानी चाहिए। आयरन की कमी होने पर बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई जा सकती है।