Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री योगी नए मंत्रियों को पढ़ाएंगे मंत्रिपरिषद के कामकाज का पाठ

 

लखनऊ। मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नये मंत्रियों के साथ बुधवार को साढ़े चार बजे शास्त्री भवन (एनेक्सी) में बैठक करेंगे। इस दौरान वह नये मंत्रियों को मंत्रिपरिषद के कामकाज का पाठ पढ़ायेंगे।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री की बैठक के बाद नये मंत्री मीडिया से भी मुखातिब होंगे।

योगी मंत्रिपरिषद के बहुप्रतिक्षित पहले विस्तार में आज 23 मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी। इसमें 18 नये चेहरे हुए शामिल हैं। इन नये चेहरों में राम नरेश अग्निहोत्री और कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों में कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चैहान और रवींद्र जायसवाल हैं। वहीं राज्यमंत्रियों में सभी 11 मंत्री अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल नये चेहरे के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल हुए हैं।