Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीएम योगी , राज्यपाल आनंदी बेन और अखिलेश यादव ने ईद, परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश : यूपी की मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। योगी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रखते हुए सभी को सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-फ़ित्र मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। सीएम योगी ने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद ,अक्षय तृतीया और, परशुराम जयंती  के अवसर पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं की दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि भगवान परशुराम हमें बहादुरी और ईमानदारी का संदेश देते हैं। ईद उल फितर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन समाज के भले के लिए सामूहिक सद्भाव, लगाव और सबको साथ लेकर चलने की भावना को बढ़ाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईद की मुबारकबाद देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा है कि ईद परस्पर, सद्भाव, सौहार्द और मिलन का पर्व है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भगवान परशुराम जयन्ती, अक्षय तृतीया एवं ईद-उल-फितर के पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

सतीश महाना ने कहा कि अक्षय तृतीया के सर्व सिद्धयोग तिथि पर भगवान परशुराम की जयन्ती मनायी जाती है। भगवान परशुराम के बताये नियमों व सिद्धांतों को हमें अपने जीवन में आत्मसात कर आम जनमानस के कल्याण का कार्य करना चाहिए।