Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

IB से मिलने इनपुट, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में होगा अहम बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भारतीय जनता पार्टी में एक बड़ा कद रखते हैं और राजनीतिक परिदृश्य से सबसे बड़े सूबे की कमान भी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था तो चाक चौबंद रहती ही है लेकिन अब इसे और भी ज्यादा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया जाएगा।

आईबी यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के बाद यह फैसला किया गया है, कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित उनके ऑफिस को बुलेटप्रूफ किया जाएगा। इसके लिए लोकभवन में पांचवे तल पर स्थित सीएम ऑफिस को बुलेटप्रूफ किया जाएगा। साथ ही सीएम ऑफिस में तैनात जवानों को एटीएस ट्रेनिंग दी जाएगी।

जानकारी  के मुताबिक, लोकभवन में लेजर डिटेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा। जहां एक निश्चित दायरे में आने वाली संदिग्ध वस्तुओं को डिटेक्ट किया जाएगा। साथ ही लोकभवन में वॉच टॉवर को नेट लगाकर किया जाएगा। साथ ही मंत्रियों की एंट्री में भी बदलाव किया जाएगा। यह सभी कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को देखकर लिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गेट नंबर-7 से सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकभवन में एंट्री होगी। जबकि कैबिनेट मंत्रियों और एमएलए और एमएलसी की एंट्री अब गेट नंबर 1 और 3 से होगी। यह सभी कमद उनकी सुरक्षा को देखकर उठाए गए हैं।