Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री ने 160 करोड़ रुपये की 144 आवासीय परियोजना का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश की आधी आबादी ने इसी मुद्दे पर सरकार के पक्ष में वोट किया। कानून व्यवस्था बेहतर होने के चलते ही बीते वर्षों में चार लाख करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में हुआ है । अब प्रदेश में निवेशक आना चाहता है और निवेश करना चाहता है।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुधवार को लोक भवन में आयोजित पुलिस विभाग के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 160 करोड़ रुपये की 144 आवासीय परियोजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की सभी बीमारू प्रदेश की थी। विकास की कोई सोच नहीं थी। कानून व्यवस्था बदतर थी। हर दूसरे तीसरे दिन बड़े दंगे होते थे। जिसके कारण लोगों के धारणाएं बहुत खराब थी। उत्तर प्रदेश के अंदर कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। पुलिस कर्मियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी।

भर्तियां नहीं हो रही थी। पीएसी की 54 कंपनियां समाप्त कर दी गई थी। महिला पीएसी की कोई व्यवस्था नहीं थी। आपदा प्रबंध के लिए कोई बल नहीं था। हमने इन कमियों को दूर किया। 162000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की। पुलिस को आधुनिक बनाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के सभी परि क्षेत्रीय मुख्यालयों पर साइबर लैब की स्थापना की गई है। विशेष सुरक्षा बल का गठन किया। इन्हीं सब का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पूरे देश में नजीर बनी हुई है।