Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

80 किमी पैदल चलकर सीएम आवास परिवार संग पहुंची गैगरेप की शिकार महिला, मांग रही इच्छा मुत्यु

 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली एक विवाहिता अपने परिवार के साथ बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंची। उसने खुद के साथ हुए गैंगरेप की दास्तां सुनाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। सीएम आवास तक आने के लिए वह 80 किलोमीटर पैदल चली है। उसने इंसाफ न मिल पाने की स्थिति में इच्छा मृत्यु देने की फरियाद की है।

रायबरेली की रहने वाली गैंगरेप पीड़ित महिला ने बताया कि गांव के कुछ दबंग उसके पति को धमकाते रहते थे। वर्ष 2018 में उसने दबंगों का विरोध किया तो उन्होंने सबके सामने बंदूक के दम पर उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया लेकिन पुलिस ने बयान दर्ज करने के अलावा आज तक कुछ नहीं किया। उसने बताया कि एक वर्ष से वह पुलिस मुख्यालय एवं मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक दौड़ रही है लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा है। महिला के साथ उसके परिजन भी रायबरेली से पैदल ही मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। हजरतगंज थाने की पुलिस पीड़ित महिला और उसके परिजनों को अपने साथ थाने ले गयी। रायबरेली पुलिस से भी हजरतगंज थाने की पुलिस ने इस मामले में वार्ता की है।