Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को आगरा मेट्रो का वर्चुअल किया अनावरण

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को आगरा मेट्रो का वर्चुअल अनावरण किया। आगरा में पहले कॉरिडोर पर यलो लाइन मेट्रो चलेगी। गुजरात में ट्रेन का निर्माण हो रहा है। फरवरी में पहली ट्रेन की डिलीवरी होगी। इसके लिए डिपो में टेस्ट ट्रैक बन रहा है। जहां ट्रेन का टेस्ट ट्रायल होगा। जनता के लिए मार्च 2024 तक मेट्रो ट्रेन 6 स्टेशन के बीच दौड़ने लगेगी। दोपहर 12.15 बजे मुख्यमंत्री योगी पीएसी मैदान में निर्माणधीन डिपो में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने उन्हें नक्शों के माध्यम से पूरे प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में बताया। फिर सीएम ने स्टेबलिंग यार्ड में स्क्रीन पर रिमोट दबाकर मेट्रो का वर्चुअल अनावरण किया।


इसके बाद उन्होंने डिपो परिसर में पीपल का पौधा रोपा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि गुजरात के सालवी प्लांट में एलिस्टोम इंडिया कंपनी मेक इन इंडिया के तहत आगरा के लिए 28 ट्रेन बना रही है। प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे। पूरी ट्रेन रीजनरेटिव प्रणाली से लैस होगी।