Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री योगी ने आज आजमगढ़ को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी ने आज आजमगढ़ को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है। शहर के आईटीआई कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने आजमगढ़ के साथ न्याय नहीं किया। कहा कि सात साल पूर्व यहां की क्या स्थिति थी, इसपर अब चर्चा करने की जरूरत नहीं है। अब नए उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ विकास के सुपथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रतिभा आजमगढ़ में थी, वो राजनीति की संकीर्ण विचाराधारा के चलते आगे नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब पहचान उत्तर प्रदेश स्तर पर होगी।

पूर्व की सरकारों पर इशारों में तंज कसते हुए कहा कि एक समय था कि जब आजमगढ़ के नौजवानों को दूसरे शहरों में होटल तक नहीं मिलता था। लेकिन आज यहां के लोगों ने यह धारणा बदल दी है। अब तो आप लोगों ने हमें यहां का सांसद भी दे दिया। सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों ने भोजपुरी माटी में जन्मे कलाकार को सांसद बनाकर भेजा। उन्होंने कहा कि आजाद का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा कि हर आप लोग अपने घर में तिरंगा फहराएंगे कि नहीं। जनता ने हां में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ की हर गली-मोहल्ले से क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। हमें उन्हें याद रखना चाहिए। सीएम योगी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के बाद सीएम योगी का यह पहला दौरा है।