Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण की गति को और तेज करने के दिए निर्देश :योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण की गति को और तेज करने के निर्देश दिए ताकि कोरोना के खिलाफ सुरक्षा चक्र को मजबूत किया जा सके। ऐसे लोग जिन्होंने पहली डोज लगवाने के बाद तय समय सीमा बीतने के बावजूद दूसरी डोज नहीं लगवाई है उन्हें चिन्हित कर वैक्सीन लगाई जाए। प्रदेश में 30 करोड़ 46 लाख 61 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 करोड़ 57 लाख 24 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में कोविड के नए स्वरूप के मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए दूसरे राज्य से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए। कहीं भी कोविड के मरीज मिले तो उसकी तत्काल जांच कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी रह से नियंत्रित है। इसे बनाए रखने की जरूरत है। वह सोमवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बार-बार बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए निरंतर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना टीकाकरण की गति में और तेजी लायी जाए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्त्रस्मण के 14 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 17 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 293 है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 90 हजार 929 कोरोना टेस्ट किए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सतर्ककता में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। टीकाकरण को तेज किया जाए।

लगातार बढ़ रही है टीकाकरण की गति : टीकाकरण की लगातार गति बढ़ रही है। प्रदेश में 30 करोड़ 46 लाख 61 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 करोड़ 57 लाख 24 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 85.28 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। प्रदेश में 15 करोड़ 27 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इसी तरह 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़ 31 लाख 38 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 81 लाख 25 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक कुल दो करोड़ 12 लाख 63 हजार से अधिक डोज लगायी जा चुकी हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 23 लाख 75 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। 25 लाख 07 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।