Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री आज टनकपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए

आज मुख्यमंत्री टनकपुर के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान संस्थान से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही प्रौद्योगिकी संस्थान में लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, क्लासरूम एवं छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया।
इस कार्यक्रम में विधायक कैलाश चन्द्र गहतोड़ी एवं नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार उपस्थित रहे।