Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्वीकार किया सिद्धू का इस्तीफा

 

नई दिल्ली।  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सिद्धू के पूर्व विभाग से फाइलें गायब हो जाने के कारण तनातनी चल रही थी। उसी बखेड़े को लेकर सिद्धू ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह उसे स्वीकार अब किया है।

सिद्धू का लंबे समय से मुख्यमंत्री अमरिंदर से मतभेद चल रहा था और हाल ही में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में उनका विभाग बदल दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने पहले पार्टी नेता राहुल गांधी को और फिर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

हालांकि, मुख्यमंत्री  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है।