Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जामा मस्जिद पर भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने लहराईं संविधान की प्रतियां, जानें क्यों

नई दिल्लीः नागरिकता कानून पास होने के बाद लगातार इसको लेकर प्रदर्शन हो रहा है। बीते गुरूवार को देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुआ तो वहीं शुक्रवार को नई दिल्ली में जामा मस्जिद में विरोध जताया गया। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने संविधान की प्रति लहराकर विरोध जताया।

बता दें कि नमाज के बाद जामा मस्जिद में नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। इसी बीच, नारे लगा रही भीड़ के बीच में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर संविधान की प्रति लेकर सामने आए और नागरिकता कानून के खिलाफ नारे लगा विरोध जताया। इससे पहले चंद्रशेखर को प्रदर्शन से मना कर दिया गया था।

बता दें कि पुलिस की तमाम कवायदों को धता बताते हुए चंद्रशेखर जामा मस्जिद पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ के बीच वह संविधान की प्रति के साथ सामने आए। राजधानी दिल्ली में नागरिकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।
जामा मस्जिद के बाहर लोग सीएए के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान यहां पर भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर ने नारेबाजी की और चंद्रशेखर ने यहां पर संविधान की तस्वीर लहराई। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी आज दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की तैयारी में है।

हालांकि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सीएए और एनआरसी के विरोध में मार्च का ऐलान के बाद पुलिस ने चंद्रशेखर को मार्च की इजाजत नहीं दी है। बहरहाल, दिल्ली मेट्रो ने सभी स्टेशनों पर सेवाएं बहाल कर दी हैं, जिससे दिल्लीवासियों को काफी राहत पहुंची है।

दिल्ली मेट्रो ने घोषणा की कि “सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए है।“ इसके साथ ही यह भी कहा गया कि सभी स्टेशनों में सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली मेट्रो की ओर से यह सूचना मिली थी कि जामिया मिलिया इस्लामिया सहित तीन स्टेशन बंद रहेंगे।