Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केंद्र सरकार करेगी एक लाख से ज्यादा भर्ती, सात लाख से ज्यादा वैकेंसी

 

नई दिल्ली। देश में बेरोजगारी की समस्या को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार पर लंबे समय से हमलावर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार इस साल एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करने जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति की खबर युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह (स्वतंत्र प्रभार) ने बताया कि एक मार्च,2018 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब सात लाख पद खाली हुए। सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रुप ‘सी’ में 5,74,289 पद खाली हैं, जबकि ग्रुप ‘बी’ में 89,638 पद खाली हैं। वहीं, ग्रुप ‘ए’ में 19,896 पद खाली हैं। इस तरह कुल खाली पदों की संख्या 6,88,823 है। उन्होंने कहा वित्त वर्ष 2019-20 में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) करीब 1,05,338 खाली पड़े पदों के लिए नियुक्ति करने जा रहा है।