Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सेलेब्स की शादियाँ जिनके फैशन सभी ने किये फॉलो

सेलिब्रिटीज न सिर्फ हमें एंटरटेन करते है बल्कि इंस्पायर भी करते है फिर चाहे बात फैशन की हो या लाइफस्टाइल की…. यु तो बॉलीवुड सेलेब्स कुछ भी पहन ले सब कुछ फैशन ट्रेंड बन जाता है, पर जब भी कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी शादी करता है तो उनके फैन्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो जाते हैं। फैंस ये देखने के लिए एक्ससिटेड रहते है कि उनके फेवरेट सेलेब्स अपनी शादी में क्या पहन रहे हैं, कैसी ज्वेलरी मैच कर रहे हैं और शादी कहां और कैसे हो रही है. 2018 में हुई सभी सेलिब्रिटी वेडिंग ने इंडियन वेडिंग को एक अलग और नया लुक दिया.जहा रेड या महरून हमारे वेडिंग ऑउटफिट की पहली पसंद हुआ करती थी वही इन सेलेब्स ने लाइट कलर हमारी पहली पसंद बना दी है ,डेकोरेशन से लेकर ऑउटफिट तक सब कुछ हम इन्हे देख कर फॉलो करते है। …

2018 की सभी शादियाँ कुछ न कुछ नया लेकर आयी पर बात अगर ऑउटफिट की बात करे तो इसमें सबसे ज़्यादा पसंदीदा ऑउटफिट विरुस्का का माना गया ,यूँ तो दोनों की शादी 2017 के ख़त्म होते होते हुयी थी, लेकिन इसकी चर्चा 2018 में भी बनी रही। शादी में अनुष्का पिंक लहंगे में नजर आईं थीं जिस पर सिल्वर-गोल्ड मेटल धागे ,और मोती से कढ़ाई की गई थी। वही विराट कोहली का जलवा भी कम नहीं था। विराट ने  सिल्क की शेरवानी पहनी थी जिस पर बनारसी पैटर्न की कढ़ाई हाथ से की गयी थी इनके ऑउटफिट्स एक दूसरे से पूरी तरह कॉर्डिनेटेड थे। 

दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा चर्चित जोड़ियों में से एक है ,ऑन स्क्रीन के साथ साथ ऑफ स्क्रीन भी ये जोड़ी सुर्खियां बटोरती रहती है ,दीपवीर की शादी दो रिवाजों से हुई. पहले दिन कोंकणी रिवाज से शादी हुई ,जिसमे दीपिका ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी, वहीं सिंधी रिवाज की रस्मों को निभाने के लिए दीपिका ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। रणवीर सिंह ने इस मौके पर कांजीवरम शेरवानी पहनी थी, सिंधी वेडिंग में दीपवीरके आउटफिट काफी चर्चा में रहे. लहंगे और शेरवानी की रंगाई से लेकर छोटी-बड़ी हर कारीगरी सबने खूब पसंद की।

2018 में भारत की सबसे चर्चित और महंगी शादी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की रही। इनके शादी करने का तरीका भी बाकी सितारों से थोड़ा अलग था इन्होने न सिर्फ हिन्दू रिवाज के मुताबिक बल्कि क्रिश्चियन रिवाज के मुताबिक भी शादी की। अब बात करते हैं प्रियंका के क्रिश्चियन वेडिंग ऑउटफिट की, जिसमे प्रियंका ने खूबसूरत व्हाइट हैण्ड मेड एम्ब्रोइडेड गाउन पहना था वही अगर हम हिन्दू वेडिंग की बात करे तो प्रियंका लाल रंग के जोड़े में नजर आयी थी

निक जोनस की आउटफिट हाथी के दांत से डिजाइन किया गया था.दोनों के ऑउटफीट्स को फैंस ने खूब पसंद किया