Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई वीर शिरोमणि  महाराणा प्रताप की जयंती सिरसा में पहली बार निकाली गई विशाल शोभायात्रा महाराणा प्रताप चौक पर पूजा अर्चना कर आयोजित किया गया भंडारा

सिरसा, 9 मई। ।।।((सतीश बंसल )    करणी सेना सुखदेव सिंह गोगामेड़ी गु्रप की ओर से भारत के महान योद्धा वीर शिरोमणि  महाराणा प्रताप  की सोमवार को   जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर भंडारा आयोजित किया गया तो पहली बार विशाल शोभायात्रा निकाली गई। करणी सेवा के शूरवीर ध्वजा धारण किए अश्वों पर सवार थे। यात्रा में देवी देवताओं की भी झांकियां थी। महाराणा प्रताप चौक पर पूजा अर्चना और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शिरोमणि और उनकी गाथाओं का याद किया गया साथ ही उनके दिखाए गए  मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके बाद करणी सेना का जत्था भिवानी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गया।

करणी सेना सुखदेव सिंह गोगामेड़ी गु्रप के जिला प्रधान बलराम सिंह तंवर ने बताया कि इस बार महान योद्धा वीर शिरोमणि  महाराणा प्रताप को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया था। रविवार को पहले महाराणा प्रताप चौक पर पूजा अर्चना कर महाराणा प्रताप और चेतक की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद चौक पर पहली बार विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम कोरनियां रोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के सामने से विशाल शोभायात्रा शुरू की गई जो नगर के विभिन्न बाजारों से होती हुई महाराणा प्रताप चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस यात्रा को कांगे्रसी नेता स्व. होश्यिारी लाल शर्मा के पुत्र राजेश शर्मा ने ध्वजा दिखाकर रवाना किया।  इस शोभायात्रा में सबसे आगे करण सेना के शूर ध्वजा उठाए हुए अश्वों पर सवार थे। पगड़ी बांधे हुए राजपूत पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए थे। बैंड पार्टी धार्मिक गीतों की धुन बजा रही थी तो देशभक्ति गीत युवाओं में देशभक्ति का रस घोल रहे थे। सबसे पीछे रथ पर भारत के महान योद्धा वीर शिरोमणि  महाराणा प्रताप का चित्र विराजमान था।
शोभायात्रा में  करणी सेना सुखदेव सिंह गोगामेड़ी गु्रप के जिला प्रधान बलराम सिंह तंवर, राजू भाटी, सतीश राणा, योगेश तंवर, बबलू सिंह सिसोदिया, रवि सिंह राणा, सन्नी ठाकुर, तिलकराज सिंह चंदेल, रवि सिंह चौहान,  भूपेंद्र सिंह खिच्ची, मान सिंह राठौड़,  देवेंद्र सिंह ठाकुर,  राम सिंह भाटी, जोगेंद्र सिंह खट्टर, संदीप सिंह भाटी रामनगरियां, राहुल शेखावत आदि शामिल थे। बलराम सिंह ने बताया कि सिरसा में पही बार महाराणा प्रताप की जयंती भव्य स्तर पर मनाई गई। उन्होंने बताया कि सिरसा से क रणी सेना का एक जत्था भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि जल्द ही महाराणा प्रताप चौक को भव्यता प्रदान की जाएगी।