Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

सिरसा। ।(।(सतीश बंसल )कांग्रेस भवन सिरसा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और पंडित नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्घाजंलि दी।

इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, लादूराम पुनिया, सुरजीत भावदीन, सुरेंद्र बांसल, मोहित शर्मा, रामकुमार निरंकारी, हरविंद्र बेगू, लीलूराम, गुरलाल सिंह व संगीत कुमार भी मौजूद थे। उक्त नेताओं ने कहा कि पं. नेहरू ने देश की आजादी के लिए जो संघर्ष किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। पं. नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। वे बच्चों में देश का उज्ज्वल भविष्य देखते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे आदर्श हैं, हम सबको उनकी विचारधारा पर चलना चाहिए। इस दौरान सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।