Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वक्फ संपत्ति हड़पने के आरोप में आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे समेत 9 लोगों पर केस दर्ज

रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के रामपुर से सांसद आजम खान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश में रामपुर के अजीम नगर थाने में सोमवार देर शाम आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा, बेटे अब्दुल्लाह और वक्फ बोर्ड के अधिकारियों सहित 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इन पर वक्फ संपत्ति को हड़पने का आरोप है।

अल्लामा जमीर नकवी की शिकायत पर अजीमनगर थाना में आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा, बेटे अब्दुल्ला आजम, उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड लखनऊ के अध्यक्ष वसीम रिजवी और सुन्नी वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारुखी सहित वफ्फ बोर्ड के अधिकारियों सहित कुल नौ लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इन सभी पर शत्रु संपत्ति को वफ्फ संपत्ति में दर्ज करने और वक्फ संपत्ति को हड़पने का आरोप लगा है। शिकायत में कहा गया है कि वक्फ संपत्ति न किसी को दी जा सकती है, न किसी को उपहार की जा सकती है और न ही ट्रांसफर की जा सकती है। किसी के नाम रजिस्ट्री भी नहीं की जा सकती है लेकिन इन सभी लोगों ने कानून का उल्लंघन कर शत्रु संपत्ति को वक्फ संपत्ति बनाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच इशरत अली खान को सौंपी गई है।