Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बुलंदशहर में सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं को बस ने कुचला, सात की मौत

 

 

CM योगी ने 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान

बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में शुक्रवार तड़के सुबह चार बजे दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सड़क किनारे सो रही महिलाओं और बच्‍चों को एक तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। यह घटना नरौरा गंगा घाट के पास की है। मृतकों की संख्‍या सात बताई जा रही है। जिसमें चार महिलाएं और तीन बच्‍चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग हाथरस के रहने वाले हैं और गंगा स्‍नान के लिए नरौरा घाट आए थे।

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने जिलाधिकारी प्रत्येक के परिजन को 2-2 लाख रुपए की राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है।

पुलिस के मुताबिक सभी मृतक वैष्णो देवी से दर्शन करके आ रहे थे। इसी दौरान बीच में गंगा स्नान के लिए हाथरस से नरौरा घाट पर सड़क किनारे सो गए। उनके सोते समय ही ये घटना हो गई। इस घटना में सातों लोगों की मौत हो गई है। दरअसल सभी आराम करने के इरादे से चटाई डालकर सो गए थे। वहीं घटना को अंजाम देने वाली बस का ड्राइवर घटना स्थल पर बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस मामले की जांच जारी है। पुलिस भगौड़े ड्राइवर को भी तलाश कर रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतकों में सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।