Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर, ढहाई गई अवैध दीवार

 

 

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। आजम खान के एक और अवैध निर्माण पर सरकारी बुलडोजर चल गया है।

शुक्रवार को आजम खान के ‘हमसफर रिजॉर्ट’ की दीवार को ढहा दिया है। यह दीवार अवैध रूप से खड़ी गई थी। सपा शासनकाल में इस लग्जरी हमसफर रिजॉर्ट का निर्माण करवाया था। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने रिजॉर्ट का लोकार्पण किया था।

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार ने बताया कि हमसफर रिजॉर्ट में 1000 गज जमीन पर कब्जा किया गया है। यह जमीन पसियापुरा शुमाली से बड़कुसिया नाले की है। नाले पर कब्जे से पानी निकासी में दिक्कत हो रही है। सिंचाई विभाग की ओर से पूर्व में अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। नोटिस देने के बावजूद भी आज़म खान चुप थे। रिजॉर्ट के पास ही पार्किंग के लिए भी अवैध कब्जा किया गया है। इसका मुकदमा एसडीएम की कोर्ट में चल रहा है।