Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘बुलाती है मगर जाने का नहीं’ गाना सोशल मीडिया पर छाया, देखें वीडियो

 

मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर ‘बुलाती है मगर जाने का नहीं’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ये शेर काफी वायरल हो चुका है। जिसके चलते भोजपुरी इंडस्ट्री ने इसे तुरंत लपक लिया और गाना बना डाला। अब इस शेर का गाना वर्जन काफी वायरल हो रहा है।

इस शायरी पर भोजपुरी इंडस्ट्री की दो मशहूर महिला सिंगर्स ने गाया है और दोनों ही गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पहले गाने को अंतरा सिहं प्रियंका और गुंजन सिंह ने मिलकर गाया है। जिसे यू-ट्यूब पर 1.78 करोड़ से जयादा लोग देख चुके हैं। वहीं दूसरा गाना मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ने गाया है जिसे रिलीज होते ही 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर धूम

भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका का यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में श्याम सुंदर ने संगीत दिया है और गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं।

यह गाना राहत इंदौरी की शायरी की स्टार्टिंग लाइन ‘बुलाती है मगर जाने का नहीं’ पर आधारित है। गाने में अनीशा पांडेय का बोल्ड अंदाज भी देखने को मिल रहा है।