Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीएसएफ जवान ने कनपटी पर तानी सर्विस रायफल, गोली मारकर की आत्महत्या

 

करिमगंज (असम)। असम के करिमगंज जिले के रंगामाटी स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शिविर में एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की 111वीं बटालियन के जवान खुर्शीद अहमद ने सोमवार तड़के शिविर में अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। मृतक जवान हरियाणा का रहने वाला बताया गया है।

हालांकि जवान ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची के प्रकाशन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने के लिए बीएसएफ की 111वीं बटालियन को इलाके में तैनात किया गया था। काजीरंगा के विभिन्न स्थानों पर खुर्शीद अहमद ने स्थानीय पुलिस के साथ ड्यूटी दी थी।