Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी की पहली रात दुल्‍हन का अपहरण कर 24 घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म

 

हापुड़। हाफिजपुर इलाके में रविवार को हाइवे के किनारे गन्ने के खेत में बदहवास हालत में एक नवविवाहिता मिली। उसने पुलिस को बताया है कि शादी की पहली रात को ही नकाबपोश बदमाशों ने उसको अगवाकर 24 घंटे तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इधर पुलिस ने पूरी घटना को संदिग्ध बताकर जांच की बात कही हैं।

यह पूरा मामला हाफिजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 17 जनवरी को शादी के बाद नवविवाहिता अपने ससुराल पहुंची थी। जहां रीति रिवाज पूरी होने के बाद दुल्हा-दुल्हन अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। रविवार की सुबह दुल्हन अपने कमरे में न होने पर परिवार में हड़कम्प मच गया। ससुरालियों ने दुल्हन के गायब होने की जानकारी लड़की के परिवार को दी। घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंचे और बेटी की खोजबीन शुरु कर दी। दुल्हन के ना मिलने पर परिजनों ने दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस दुल्हन को तलाश कर रही थी कि सूचना मिली कि हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे गन्ने के खेत में एक नवविवाहिता लड़की बदहवास हालत में पड़ी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की की पहचान लापता दुल्हन के रुप में की। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बयान में दुल्हन ने पुलिस को बताया कि शादी की पहली रात को दो नकाबपोश बदमाशों ने उसको अगवा कर लिया और चैबीस घंटे तक उसे गन्ने के खेत में रखकर दुष्कर्म किया।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नववविहिता के बयान को दर्ज कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया मामला पूरा संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है, दोनों परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।