Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ब्राह्मण सभा ने धूमधाम से मनाया भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव

जन्मोत्सव में पहुंचे शहर के  गणमान्य लोगों ने लिया भगवान परशुराम का आशीर्वाद, ग्रहण किया प्रसाद
सिरसा। श्री ब्राह्मïण सभा द्वारा आज भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री गीता भवन के प्रांगण में भगवान श्री परशुराम का पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान आरपी शर्मा एडवोकेट ने की, जबकि कार्यक्रम में जिला सत्र एवं न्यायाधीश राजेश मल्हौत्रा, जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, डेरा सरसाईनाथ के महंत सुंदराई नाथ पुजारी पंडित सीताराम, श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान डॉ. राधेश्याम शर्मा व सत्यनारायण पारिक, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा पहुंचे और भगवान श्री परशुराम का पूजन किया।

इसके बाद भगवान श्री परशुराम के चित्र पर माल्र्यापण किया गया। अतिथियों ने कहा कि  परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे स्वरूप के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। भगवान विष्णु के छठे स्वरूप ने धरती पर राजाओं द्वारा किए जा रहे अधर्म, पाप और जुल्म का विनाश करने के लिए जन्म लिया था। इतना ही नहीं, हिदू मान्यताओं के अनुसार, यह कहा जाता है कि सात चिरंजीवी पुरुषों में से परशुराम एक हैं और वह अभी भी इस धरती पर जीवित हैं। कथावाचक पं. सुगनचंद बंसीवट, पंं. मुरारीलाल, पं. राजेश, पं. मदनमोहन शर्मा, कैलाश शर्मा, पं. प्रवीन शर्मा, पं. हंसराज शर्मा, अवदेश दीक्षित ने मंत्रोच्चारण से पूजन संपन्न करवाया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्घालुओं ने सपरिवार शिरकत करते हुए भगवान श्री परशुराम का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा के कार्यकारी प्रधान हीरालाल शर्मा, युवा प्रधान योगेश शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उप प्रधान प्रमोद मोहन गौत्तम, बजरंग पारिक, विनय शर्मा, हरिओम भारद्वाज, वेदप्रकाश चाडीवाल, वेदप्रकाश शर्मा एडवोकेट, कालूराम शर्मा, नवीन केडिया, संजीव शर्मा, सतीश कुमार निर्मल, सालासर धाम के प्रधान गोपाल सर्राफ, महाराजा अग्रसैन स्कूल ट्रस्ट प्रधान अनिल गनेरीवाला, पार्षद सुमन शर्मा, प्रोमिला शर्मा, पं. तरसेम शर्मा, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, सुमीता शर्मा, ऋषिकेश शास्त्री, द्रोणप्रसाद, पदमचंद जैन, संजीव जैन, भारत विकास परिषद जिला ईकाई प्रेम कंदोई, रमेश मेहता, बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट गणेश सेठी, भारतजी पारिक, संजीव, राजकुमार कपिश, मोहन कृष्ण शर्मा, सुरेेश दडबावाला, व्यापार मंडल के युवा प्रधान संदीप मिढा, राजकुमार पीपलवा, गोपाल खंडेवाल, वरिष्ठ पत्रकार इंद्रमोहन शर्मा, चंद्रमोहन ग्रोवर, दिनेश कौशिक, सूरज भारद्वाज, महेश शर्मा, अमित तिवाडी, कमल शर्मा, रवि शर्मा व संजय शर्मा, राजू शर्मा, विकास शर्मा, दीपक शर्मा, नौरंग शर्मा, सोमराम शर्मा, श्रवण शर्मा, वैद्य अतुल शर्मा, मनोज शर्मा, शमशेर शर्मा, मनोज तिवाडी, भारत भूषण भारद्वाज, सुशील शर्मा, खंडेलवाल सभा के प्रधान विजय शर्मा, मुकेश शर्मा, राजकुमार चोटिया, बजरंग दल के प्रधान संदीप शर्मा, जीओ गीता परिवार के मुख्य लेखराज सचदेवा, नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, विश्व हिंदू परिषद के प्रधान हरिकृष्ण गोयल सहित श्री ब्राह्मïण सभा व युवा ब्राह्मïण सभा की समस्त कार्यकारिणी व अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।