Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब हॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने नासा अंतरिक्ष यात्री से पूछा, क्या आपने विक्रम लैंडर को देखा?

वाशिंगटन। हॉलीवुड के सुपरस्टार भी इन दिनों विक्रम लैंडर की तस्वीर देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। दरअसल नासा प्रसारित होने वाले एक कार्यक्रम में हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रैड पिट ने अंतरिक्ष में नासा के स्पेस स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्ष यात्री से बात की। वो अपनी आने वाली फिल्म एड एस्ट्रा के प्रमोशन के सिलसिले में अमेरिकी स्पेस एजेंसी पहुंचे हुए थे।

जहां पर उन्होंने नासा के अंतरिक्ष यात्री से चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के बारे में भी पूछा कि संपर्क टूटने के बाद क्या आप लोगों ने उसे देखा है। ब्रैंड ने अंतरिक्ष यात्री हेग से कहा है, ‘चलो अपने बारे में बात करते हैं, ट्रेलर में हमने कैसा किया है? हमारा शून्य गुरुत्वाकर्षण कैसा था? हेग ने जवाब दिया, कलमा का था। इस दौरान उन्होंने कई और सवाल भी पूछे।

वहीं इसी बातचीत के क्रम में ब्रैड पिट ने पूछा कि क्या आपने भारतीय चंद्रयान-2 मिशन के विक्रम लैंडर को हार्ड लैंडिंग करते हुए देखा, इसके जवाब में हेग ने कहा, नहीं देका, यह दुर्भाग्यपूर्ण था। सात सितंबर के शुरुआती घंटों में चंद्रमा से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर ही विक्रम लैंडर से इसरो का संपर्क टूट गया था। जिसके बाद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की मदद से चांद पर मौजूद विक्रम की लोकेशन का पता लगाया गया था।