Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश : लखनऊ हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर 02 अक्टूबर 2021 तक पुस्तक प्रदर्शनी

लखनऊ के हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए रेपर्टवा ने पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिदिन लगाई जाएगी। इससे पहले पुस्तक प्रदर्शनी को 16 सितंबर 2021 से लगाया जाना था लेकिन शहर में भारी बारिश की वजह से इसे 17 सितंबर 2021 से प्रारंभ किया गया।

पुस्तक प्रेमियों के लिए विभिन्न विषयों पर विविध विधाओं जैसे कथा साहित्य, उपन्यास, कविता संग्रह, निबंध संस्मरण, जीवनी आदि पर पुस्तकें एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शनी में शारीरिक दूरी एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है।