Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रेल कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, 78 दिन का मिलेगा बोनस

 

नई दिल्‍ली। रेल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली से पहले उन्हें बोनस का तोहफा मिलेगा। केंद्रीय कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्‍यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसकी जानकारी मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।

जावड़ेकर ने बताया कि रेल कर्मचारियों का ये बोनस इस साल के लिए होगा, जिसका फायदा 11 लाख से ज्यादा रेल कर्मचारियों को मिलेगा। इससे सरकारी खजाने पर 2024 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इसके अलावा सरकार ने ई-सिगरेट पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ई-सिगरेट का लोगों पर बहुत खराब असर पड़ रहा था। सीतारमण ने इसके लिए अमेरिका का हवाला दिया, जहां स्कूली बच्चों तक में ई-सिगरेट की लत बढ़ रही है।