Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने लंदन के बिजनेसमैन गौतम से 20 मई को, की शादी

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने लंदन के बिजनेसमैन गौतम से शादी कर ली है। उन्होंने 20 मई को बिजनेसमैन गौतम के साथ 7 फेरे लिए और उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया है। आपको बता दें कि कनिका की ये दूसरी शादी है। शादी समारोह, सभी रस्मों के साथ लंदन में ही आयोजित किया गया था। कनिका कपूर की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरों के बाद अब शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।कनिका कपूर और गौतम ने 20 मई को सात फेरे लिए। शादी में कनिका ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें वह कमाल की दिख रही थीं। उनके लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया हुआ था। उन्होंने अपना लुक भारी ज्वैलरी और लाइट मेकअप से पूरा किया था। वहीं, गौतम लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। उन्होंने मैचिंग पगड़ी पहनी हुई थी और गले में डार्क कलर की माला पहनी थी।

आपको बता दें कि कनिका कपूर के पति गौतम एनआरआई बिजेनसमैन हैं। कनिका की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एनआरआई राज चंदौक से हुई थी लेकिन दोनों ने कुछ समय बाद तलाक ले लिया था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे अयान, समारा और युवराज भी हैं। कनिका पहले पति से तलाक लेने के बाद ही मुंबई आई थीं और अपना गाना ‘जुगनी जी’ रिलीज किया था। इस गाने ने कनिका की किस्मत पलट दी और आज वह बॉलीवुड की मशहूर सिंगरों की लिस्ट में शामिल हैं।