Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली के प्रदूषण पर पोस्ट कर बुरी फंसी प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने याद दिलाई सिगरेट की लत

नई दिल्ली। बॉलीवड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि इसके चलते कभी-कभी वह अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर देती हैं, जिसके चलते हुए उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। वहीं एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है।

दरअसल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में फैले वायु प्रदूषण को लेकर उन्होंने इंस्टग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक मैसेज लिखा था, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़का दिया और लोगों ने उन्हें उनके एक पुराने पोस्ट की याद दिला दी। दरअसल अपने एक नए प्रोजेक्ट के लिए इंडिया आईं प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर अपनी मास्क वाली फोटो शेयर करते  हुए लिखा कि यहां की आबो-हवा में शूट करना बेहद मुश्किल है।

बस फिर क्या था, देखते ही देखते देसी गर्ल ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। द वाइट टाइगर की शूटिंग करने दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने निशाने पर ले लिया। वह इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं शूटिंग से पहले इस पोस्ट पर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें नसीहत दी और उनकी एक पुरानी तस्वीर की याद दिला दी, जिसमें वह सिगरेट पीती हुई नजर आ रही थीं। यूजर्स ने लिखा है कि बेघरों के लिए दुआ मांगने से अच्छा है कि उनके लिए कुछ करो।