Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बाग में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 

उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मियांगंज मार्ग स्थित बाग में रविवार को एक महिला का शव मिला। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी ने इस मामले की जांच के लिए चार टीमें लगाई हैं।

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मियांगंज मार्ग स्थित संलीड निवासी इकबाल की बाग में रविवार की सुबह 30 वर्षीय महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान करवाई। सूचना मिलते ही एसपी विक्रांत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य को जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को बाग में फेंका गया है।

एसपी ने बताया कि अभी इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता है, ​पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी। फिलहाल जांच के लिए चार टीमें लगाई गई है।