Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा का राजहठ देश के भविष्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन कानून सीएए को लेकर फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि भाजपा का राजहठ देश के भविष्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे हमारे देश की छवि को अपूरणीय क्षति हुई है। आज सुबह संर्पूणानंद विश्वविद्यालय की एक प्रदर्शन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि विश्व के कई नामी विश्वविद्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस द्वारा उड़ानों पर पाबंदी लगाने की भी ख़बरें आ रही हैं।

इससे पहले अखिलेश ने 16 दिसम्बर को ट्वीट किया था कि भाजपा सरकार ने अपने विध्वंसकारी क़ानून से देश के वर्तमान को हिंसा की आग में झोंक दिया है। विद्यार्थियों पर हमले करके देश के भविष्य पर प्राणांतक चोट की है। कहते हैं जब लोग हारने लगते हैं तो वो दमनकारी हो जाते हैं।भाजपा जैसी सत्ता की भूख भारत के इतिहास ने पहले कभी नहीं देखी।