Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 

 

पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेसियों ने हरियाणा की जनता को भ्रष्टाचार के लिए अलावा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस में भारत माता की जय बोलने की परम्परा नहीं है। कांग्रेस सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी की जय बोल सकते है। कांग्रेसियों के अंदर देश की सेवा व भक्ति का भाव नहीं है, कांग्रेसी स्वार्थ की राजनीति करते है इसके चलते उन्हें सोनिया व राहुल गांधी की जय बोलनी पड़ती है। जबकि भाजपा में स्वार्थ की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है, भाजपा के लिए देश पहले है और इसी लिए भाजपाई सबसे पहले भारत माता की जय बोलते है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को समालखा में विधानसभा क्षेत्र समालखा से प्रत्याशी शशिकांत कौशिक के समर्थन में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही मिशन है भारत को विश्व गुरु बनाना और देश के हर नागरिक को सुखी करना। भाजपा ने जो भी वादे जनता से किए उन्हें पूरा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने जैसे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का स्वाद चखाया था, ठीक उसी तर्ज पर विधानसभा में भी कांग्रेसियों को जनता धूल चटा देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा के राज में प्रदेश को तरक्की करते देखा है, वहीं विपक्षी दलों के राज को भी जनता ने झेला है, प्रदेश की जनता कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की नीति व नीयत से अच्छी तरह से वाकिफ है।