Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बंगाप भाजपा अध्यक्ष ने गोमांस खाने वालों पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने विरोधियों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सड़क किनारे स्टालों पर गोमांस खाने और विदेशी पालतू कुत्तों के मलमूत्र साफ करने में गर्व करने वाले बुद्धिजीवियों को निशाने पर लिया है। हालांकि अपने इस बयान के बाद वह खुद विवादों में घिर गए हैं।

दरअसल बर्धमान में गोप अष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे घोष ने कहा है कि ऐसे लोग जो शिक्षित समाज के हैं और सड़क किनारे गोमांस खाते हैं, गाय क्यों? मैं तो उनसे कुत्ते का मांस खाने के लिए कहना चाहुंगा। यह स्वास्थ्य  के लिए काफी अच्छा है। अन्य जानवरों का भी मांस खां। आपको कौन रोक रहा है? लेकिन सड़क पर नहीं, अपने घर के अंदर खाओ।’

अपने इस बयान के साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि गाय हमारी माता है और हम गाय मारना असामाजिक मानते हैं। ऐसे लोग जो विदेशी कुत्तों को घर पर रखते हैं और यहां तक कि उनके मलमूत्र को भी साफ करते हैं। यह महा अपराध है। वहीं अपने इस बयान के बाद खुद दिलीप घोष विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने उनके इस बयान को तूल देते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।