Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बोले यूपी में न तो दंगे हुए और न ही बमकांड

वाराणसी -यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रविवार सुबह वाराणसी पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला। योगी सरकार की कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पूर्व की सरकारों का हाल जानती है कि उन्होंने देश को कैसे लूटा। सपा,बसपा या कांग्रेस के राज में क्या होता था ये बात जनता भूली नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा सपा और कांग्रेस के शासनकाल में अराजकता चरम पर थी। बमकांड होते थे और सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। जब से यूपी में भाजपा की सरकार आई है तब से हालात बदले हैं।

योगी सरकार लगातार अपराधियों और माफियाओं पर शिकंजा कस रही है। कहा कि आज की तारीख में अपराधी या तो जेल में हैं या तो आसमान में। योगी सरकार के साढ़े चार में न तो बमकांड हुए न कहीं एक भी दंगा हुआ। महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।  इसलिए यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले लोग अपने शासनकाल को याद करें।
कहा कि केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में सीएम योगी की सरकार आने के बाद गांव, किसान, गरीब, हर तबके तक सरकार योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इस पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार में लाखों की संख्या में नियुक्तियां हुईं हैं। कहा कि भाजपा सरकार में वंशवाद, परिवारवाद और जातिवाद का कोई स्थान नहीं है।

छह अक्टूबर को होगी सीएम योगी की रैली

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ छह अक्तूबर को बनारस में दो दिवसीय दौरे पर पिंडरा में पूर्वांचल की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बनारस पहुंचे हैं। पिंडरा में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान सीएम कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर बनारस से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

*रिपोर्ट-रंजीत सिंह*