Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अस्पताल में भर्ती कराए गए बीजेपी प्रवक्ता Sambit Patra, कोरोना के दिखे लक्षण

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता Sambit Patra में कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सूत्रों के मुताबिक पात्रा में कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद उन्हें गुरुवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि पात्रा भाजपा के प्रखर प्रवक्ताओं में से एक हैं। न्यूज चैनलों पर होने वाली बहसों में इन्हें पार्टी का पक्ष रखते हुए अक्सर देखा जाता है। पात्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इन्होंने गुरुवार को भी कई ट्वीट किए।