Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कमलनाथ सरकार को गिराने लिए भाजपा विधायकों को दे रही 50 करोड़ रुपए : कांग्रेस विधायक

भोपाल। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है और 23 मई को मतगणना के बाद जो परिणाम आएंगे, उसके संकेत एग्जिट पोल ने अभी से ही देने शुरू कर दिए हैं। जिसके बाद एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल बना हुआ है। तो वहीं कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग समेत ईवीएम पर सवाल खड़ करने शुरू कर दिए हैं। वहीं एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश से भी कांग्रेस को निराश करने वाली खबर सामने आई थी।

दरअसल, एक दिन पहले मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा था कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में हैं और इसके लिए राज्यपाल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए पत्र भी लिखा गया था। वहीं अब इसके एक दिन बाद कमलनाथ सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा अब कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश में लगी हुई है।

यही नहीं प्रदुम्न सिंह ने कहा है कि भाजपा की ओर से हमार विधायकों को 50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है लेकिन हमारा कोई भी साथी बिकने वाला नहीं है। बताते चलें कि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोमवार को गवर्नर को पत्र लिका था। जिसमें उन्होंने कमलनाथ सरकार को बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा का सत्र बुलाने का आग्रह किया था। जिसके बाद से ही राज्य की राजनीति गर्माई हुई है।

वहीं इसके एक दिन बाद ही मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्र प्रदुम्न सिंह ने भाजपा पर 50 करोड़ रुपए देकर विधायक खरीदने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राज्य में सरकार गिराने की नई कोशिश में लगी हुई है।