Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा हार्दिक पटेल को लगातार परेशान कर रही : प्रियंका गांधी

 

 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी के मामले में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा, ‘युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल जी को बीजेपी बार-बार परेशान कर रही है।

प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया कियुवाओं के रोज़गार और किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल जी को भाजपा बार-बार परेशान कर रही है। हार्दिक ने अपने समाज के लोगों की आवाज़ उठाई, उनके लिए नौकरियां मांगी, छात्रवृत्ति मांगी, किसान आंदोलन किया, भाजपा इसको देशद्रोह बोल रही है।

गौरतलब है कि हार्दिक पटेल को शनिवार रात गुजरात के अहमदाबाद ज़िले में विरमगम तालुका से गिरफ्तार कर लिया गया था। वो सेडिशन से जुड़े मामले में एक ट्रायल कोर्ट में पेश होने में नाकाम रहे, जिसके बाद उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया था।