Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव 2019 : टूट गया राजीव गांधी का प्रचंड बहुमत का रिकॉर्ड, भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू एक बार फिर से दिखाई दिया है। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में मोदी लहर के जरिए प्रचंड बहुमत हासिल किया है, उसी तरह 2019 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत हासिल करने की राह में आगे बढ़ रही है। इस बार के चुनाव में 2014 से ज्यादा सीटें आने की संभावना है और रुझान भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि रुझानों ने काफी हद तक चुनावी परिणामों से पर्दा उठा दिया है और एक बार फिर से भाजपा केंद्र की सत्ता में ताजपोशी की तैयारी कर रही है।

इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचंड बहुमत के साथ अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे जीत हासिल की है। हालांकि इस बार के चुनाव में पीएम मोदी ने ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो कभी 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बनाया था। पीएम मोदी की जीत इतनी विशाल रही है, जिसने 1984 का राजीव गांधी का वो कारनामा भी फीका पड़ गया है, जो भारतीय चुनावी राजनीति में शिखर पर विराजमान था।

अब तक जो रुझान सामने आए हैं, उनके मुताबिक भाजपा अपने दम पर ही 272 के जादुई आंकड़े को पार कर गई है। भाजपा के खाते में 50 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर आता दिखाई दे रहा है, ये वो आंकड़ा है, जिसे अब तक कोई भी पार्टी आजाद भारत के आम चुनाव में नहीं छू सकी है। वहीं अब तक के रिकॉर्ड में केवल 1984 में राजीव गांधी ने ही यह कमाल किया था। उस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में कांग्रेस को इतना जनसमर्थन मिला की कांग्रेस ने उस दौरान 48.1 फीसदी वोटों के साथ जीत हासिल की थी। जबकि पीएम मोदी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर राजीव गांधी के उस जादुई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उस दौरान कांग्रेस ने रिकॉर्ड 400 से ज्यादा सीटें अपने दम पर जीती थीं। जबकि भाजपा को अपनी स्थापना के महज चार साल बाद 7.4 फीसदी वोट ही हासिल हुए थे