Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बर्थडे स्पेशल : 41 की हुई तेरे नाम की निर्जला

फिल्म तेरे नाम से मशहूर अदाकारा भूमिका चावला आज बॉलीवुड में एक जाना माना नाम है। भूमिका का जन्म 21 अगस्त 1978 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। भूमिका के बचपन का नाम रचना था। लेकिन घर पर सब उन्हें प्यार से गुड़िया बुलाते थे।

 

दिल्ली में अपनी पढाई पूरी करने के बाद भूमिका अभिनेत्री बनने के सपने देखने लगी। यही सपना लेकर वह 1997 में वह मुंबई आ गई। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले ही उन्होंने अपना नाम चेंज कर लिया और वह रचना से भूमिका चावला बन गई। मुंबई आने के बाद भूमिका को अपने सपने सच करने थे। लेकिन गैर फिल्मी परिवार से होने के कारण संघर्ष की राह आसान नहीं थी। लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए भूमिका ने बहुत मेहनत की। शुरूआती दौर में भूमिका को उदित नारायण और अदनान सामी जैसे बड़े सिंगर्स के साथ काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया।

इस दौरान भूमिका को तेलगु फिल्मो से ऑफर मिलने शुरू हो गए। भूमिका ने वर्ष 2000 में आई तेलगु फिल्म युवाकुड से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2001 में आई फिल्म ख़ुशी में अभिनय किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए भूमिका को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

भूमिका यही नहीं रुकी उन्होंने साउथ की फिल्मो में पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड का रुख किया। बॉलीवुड में भूमिका की पहली फिल्म 2003 में ‘तेरे नाम’ आई। जिसमे भूमिका के अपोजिट सलमान खान थे। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद भूमिका ने बॉलीवुड में’ दिल ने जिसे अपना कहा’, रन, सिलसिले, दिल जो भी कहेगा, फैमिली ,गाँधी माय फादर जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। भूमिका ने 2007 में अपने योगा टीचर से शादी कर ली। फ़िलहाल भूमिका बॉलीवुड से दूर है। लेकिन फिल्म ‘तेरे नाम’ में निर्जला के किरदार से उन्होंने दर्शको के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है।