Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

BIG BOSS 13: यह कंटेस्टेंट कर चुकीं हैं अक्षय के साथ स्क्रीन, कही ये बात…

बिग बॉस के घर में तीन सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली है। इनमें से एक मधुलिमा तुली के एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी बिग बॉस के घर में ही हैं।

मधुलिमा और विशाल आदित्य की जोड़ी नच बलिए 9 में भी खूब चर्चा में रही थी। दोनों में नच बलिए के सेट पर ही कई बार नोकझोंक, लड़ाई-झगड़ा हुआ। मतलब फुल ड्रामा।

अब बिग बॉस के घर में भी दोनों के बीच ऐसे ही कुछ सीन फिर बनने की उम्मीद है। विशाल आदित्य के बारे में बिग बॉस के दर्शक काफी कुछ जान चुके हैं। 

कुमकुम भाग्य और चंद्रकांता में किया काम

मधुलिमा तुली ने एकता कपूर के सीरियल कुमकुम भाग्य में तनु का किरदार निभाया है। इसके साथ चंद्रकांता में वह राजकुमारी चंद्रकांता बनी थीं। इसके साथ मधुलिमा तुली दो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, नाम शबाना और बेबी। दोनों ही फिल्मों में मधुलिमा के अपोजिट अक्षय कुमार थे। मधुलिमा ने इस फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। मुधलिमा तुली का इस फिल्म में महत्वपूर्ण लेकिन छोटा रोल था।