Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बिग बॉस 13: आकांक्षा पूरी पारस से ब्रेकअप के बाद अब इस शख्स से करेंगी शादी…

टीवी का जाना माना शो बिग बॉस 13  में भाग लेने प्रतियोगी पारस छाबड़ा की लव लाइफ काफी लम्बे समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसके अलावा घर में घुसते ही पारस छाबड़ा और उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के इश्क के चर्चे मीडिया के गलियारों में आम हुए और उसके बाद जैसे-जैसे पारस छाबड़ा की नजदीकियां माहिरा शर्मा से बढ़ीं, वैसे-वैसे आकांक्षा पुरी  के विवादित बयान लोगों के बीच आग की तरह फैलने लगे।

यदि पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी के रिश्ते की बात करें तो अब वो लगभग खत्म हो चुका है और इस बात का ऐलान आकांक्षा पुरी खुद मीडिया के सामने कर चुकी हैं। 

किया बड़ा खुलासा

अभी हाल में आकांक्षा पुरी  ने एक मिडिया रिपोर्टर को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि वो पारस छाबड़ा की जगह असीम रियाज के साथ शादी करना चाहती हैं। यदि  आप सोच रहे हैं कि आकांक्षा पुरी  ने ऐसा क्यों कहा तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें उन्होंने यह खुलासा रेड एफ.एम. के साथ एक किल-मैरी-हुकअप गेम खेलते हुए किया गया है।

जब रेडियो जॉकी ने आकांक्षा पुरी  से पूछा कि वो सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज में से किसके साथ हुक-अप करना चाहेंगी, और किसके साथ शादी करना चाहेंगी? तब उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला  को वो काफी लम्बे समय से जानती हैं, जिस कारण वो उनके साथ हुक-अप करना चाहेंगी और असीम रियाज के साथ शादी करना चाहेंगी।

इसके साथ ही जब आकांक्षा पुरी  से उनके और पारस छाबड़ा के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, ‘वो एक सश्कत महिला हैं और अपने फैसले खुद ले सकती हैं। वो इस रिलेशन से निकल रही हैं ताकि उनकी इज्जत बनी रही।’ आकांक्षा पुरी ने अपनी तरफ से तो रिलेशन खत्म करने का फैसला कर लिया है परन्तु पारस छाबड़ा  को अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है। वही वो शो में माहिरा शर्मा  के साथ शो जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अगर पारस छाबड़ा बिग बॉस 13 नहीं जीत पाते हैं तो उनका डबल नुकसान हो जाएगा।