Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री का वीडियो हो रहा वायरल, रो-रो कर पीएम मोदी से मांग रही यह मदद

बिहार। भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री नेहा बंसल का एक वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो उनकी किसी अदा या फिर स्टाइलिश लुक को लेकर नहीं है, बल्कि वह इस वीडियो के जरिए रो-रो कर पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

दरअसल नेहा का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया है और उनके साथ मारपीट भी की है। उन्होंने यह भी बताया है कि उनके पति को अमेरिका की नागरिकता भी प्राप्त है। नेहा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे माता-पिता नहीं है, इसलिए शादी के लिए मैंने सबकुछ बेच दिया था। वहीं उन्होंने अपने पति को लेकर कहा कि पति कभी भी उन्हें अपने घर नहीं ले गया।

यह भी पढ़ें : चेन्नई में परिवार ने एक साथ खाया जहर, 4 लोगों की हुई मौत

नेहा का कहना है कि उनका पति लगातार छह महीने तक उनके साथ खेलता रहा और अब वह कह रहा है कि वह अमेरिका का नागरिक है। नेहा ने बताया कि पति कहता है कि उसे पीएम मोदी और भारत के कानून से किसी भी तरह का डर नहीं है। नेहा ने वीडियो के जरिए कहा है, ‘मेरी कोई मदद करो, तीन दिन से बिना खाए पिए पुलिस के चक्कर काट रही हूं। मोदी जी मेरी मदद करिए। मेरा पति अमेरिकन नागरिक है और उसने छह महीने पहले मुझसे शादी की। मेरे मां-बाप नहीं है। मैंने सबकुछ बेचकर शादी का खर्चा दिया। लेकिन मेरे पति ने इन छह महीने में भी अपनी जिम्मेदारी नहीं उठाई। आज मेरे घर में तोड़फोड़ कर भाग गया।’