Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अयोध्या में राम मंदिर बनने से पहले देश में दिखने लगा रामराज्य : अमरजीत मिश्र

‘गॉड फादर’ फ़िल्म की शूटिंग देखने लखनऊ पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा होने से पहले ही देश में रामराज्य दिखने लगा है। सनातन धर्म के लोग जाग गए हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र निष्ठा का ही परिणाम है। यह विचार महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री व मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने व्यक्त किए।

अपनी दो दिवसीय यात्रा पर लखनऊ पहुंचे श्री मिश्र ने कहा कि किसानों, मज़दूरों, वंचितों व नन्हें बच्चों से सीधे देश और प्रदेश का मुखिया संवाद करें, उनका मार्गदर्शन करें और उनकी समस्याओं के निवारण की पहल करें तो इसे रामराज्य नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे?

भाजपा नेता ने कहा कि किसानों को उनकी फसल की अच्छी क़ीमत, बच्चों को उत्तम शिक्षा, युवाओं को बेहतरीन रोज़गार और वंचित-पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर मिले, यही तो है रामराज्य। महात्मा गांधी भी तो इसी रामराज्य की कल्पना करते थे। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र निष्ठा की प्रशंसा की।

श्री मिश्र ने कहा कि इससे भी यह समझा जा सकता है कि कांग्रेस के जमाने में पीएम मोदी और जोशी जी को श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने में भारी तकलीफ़ उठानी पड़ी थी, पर आज मोदी सरकार ने इतना सुगम कर दिया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लाल चौक पर आराम से तिरंगा फहराते हैं। जबकि अपनी सरकार के दौरान वे ऐसा साहस नहीं कर पाए थे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सकारात्मक रवैए से प्रभावित हिंदी और भोजपुरी की अनेकों फ़िल्मों की शूटिंग इन दिनों लखनऊ व यूपी के अन्य हिस्सों में हो रही है। मुंबई फ़िल्म सिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव व यामिनी सिंह अभिनीत रत्नाकर कुमार प्रेज़ेंट्स फ़िल्म ‘गॉड फादर’ की शूटिंग देखने पहुंचे। उनके साथ लोक गायक दीपक त्रिपाठी व संतोष सिंह भी थे। श्री मिश्र ने योगी सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

अमरजीत मिश्र ने कहा कि जिस हिन्दुस्तान में बहुसंख्य होने के बावजूद हिन्दू समाज दब कर रहता था, वह अब मुखर भी हुआ है और संगठित भी। उन्होंने रविवार को मुंबई में हुए सकल हिंदू समाज के विशाल मोर्चे की सफलता को उद्धृत करते हुए कहा कि दो दिनों के आव्हान पर यदि शिवाजी पार्क से लेकर कामगार मैदान तक हिन्दुओं का भगवा महासागर सड़क पर उतर सकता है तो इसे हिन्दू नवजागरण का महापर्व ही कहेंगे। श्री मिश्र ने कहा कि इस मोर्चे में शामिल माताओं-बहनों के साथ ही नन्ही बच्चियों ने देश में सुनियोजित ढंग से चलाए जा रहे लव जिहाद के विरोध में शंखनाद भी किया।

उन्होंने कहा क़ि सनातन धर्म के लोग जाग गए हैं। हमारी दुर्गाओं के एक हाथ में माला तो दूसरे हाथ में भाला तो सदियों से था, लेकिन अब आत्म शांति के लिए माला का जाप और और आत्म रक्षा के लिए भाला के ताप से भी परिचित कराने की शिक्षा उन्हें दी जा रही है।