Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Corona Virus से लड़ाई : यूपी की जेलों में 10 दिन में बने एक लाख से अधिक मास्क

Corona Virus महामारी से पूरी दुनिया लड़ रही है, भारत में भी अबतक मरीजों की संख्या 600 के पार जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

इन सबके बीच उत्तर प्रदेश से कोरोना से लड़ने का जज्बा पैदा करने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि यूपी की जेलों में 10 दिन के भीतर लाखों मास्क तैयार किये गये हैं।

एनएआई न्यूज एजेंसी की जानकारी के मुताबिक यूपी की 71 जेलों में से 63 जेलों ने कोरोना वायरस की महामारी के चलते 10 दिनों में 1,24,500 से भी ज्यादा मास्क बनाने का रिकॉर्ड बनाया।