Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

काशी के मंदिरों में दुराचारियों के प्रवेश पर रोक

 

वाराणसी। देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को देख बुधवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में मंदिरों में दुराचारियों के प्रवेश को रोकने के लिए पोस्टर लगाये गए हैं।

सामाजिक संस्था आगमन के कार्यकर्ताओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के कालिका गली स्थित कालरात्रि मन्दिर में दुराचारियों के प्रवेश पर रोक के लिए पोस्टर लगाये गए हैं। दुराचारियों और बेटियों के जन्म से दुखी होने वाले लोगों के मन्दिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की इस मुहिम की शुरुआत की गई है। कार्यकर्ताओं ने मंदिर के मुख्य द्वार के साथ ही गर्भगृह सहित अन्य जगहों पर भी यह पोस्टर लगाये गए हैं।पोस्टर पर निवेदक के तौर पर दो दशकों से बेटियों के जन्म, सुरक्षा और अधिकार की लड़ाई लड़ रही सामाजिक संस्था आगमन और मंदिर के महंत नारायण तिवारी का नाम लिखा है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. संतोष ओझा ने पत्रकारों को बताया कि कालरात्रि मन्दिर में पोस्टर लगाकर दुराचारियों और बेटियों के जन्म से दुखी होने वाले लोगों को मन्दिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मुहिम संस्था ने शुरू की है। शीघ्र ही शहर के अन्य देवी मंदिरों पर भी ऐसे पोस्टर लगाये जायेंगे। महंत नारायण तिवारी ने बताया कि समाज में जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं, उनको देवी दर्शन करने का अधिकार नहीं है। अभियान में नारायण तिवारी, हरिनारायण तिवारी, विष्णुकांत आचार्य, हरिकृष्ण प्रेमी, रजनीश सेठ, राहुल गुप्ता, शिव कुमार, सन्नी, मनोज सेठ, दिलीप श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।