Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बबीता फोगट के पति विवेक सुहाग ने दिया शादी का तोहफा, तस्वीर ने लूटा दिल…

हाल ही में देश की प्रसिद्ध महिला पहलवान और नच बलिए 9 की कंटेस्टेंट रहीं बबीता फोगट ने अपने प्रेमी विवेक सुहाग से शादी कर ली है।

शो नच बलिए 9 में इस जोड़ी ने अपनी प्रेम कहानी और डांसिंग स्किल से सबको प्रभावित भी किया। हालांकि, इस जोड़ी का नच बलिए 9 का सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। शादी के कुछ ही दिनों बाद विवेक सुहाग ने अपनी पत्नी बबिता को एक खूबसूरत तोहफा दीया है। विवेक ने बबिता को एक कार भेंट की है।

बबीता फोगट ने कार के साथ खुद की फोटोस पोस्ट की है। बबीता ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, हमारे जीवन की नई यात्रा शुरू करने के लिए एक कार से बेहतर गिफ्ट और क्या हो सकता है। इस तोहफे के लिए विवेक सुहाग को धन्यवाद।

छोटे परदे की अभिनेत्री जो नच बलिए 9 में बबीता के साथ थीं उन्होंने भी बबीता को इसके लिए बधाई दी है।

आपको बता दे कि अपनी शादी में बबीता फोगट ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमे वे बेहद खूबसूरत लग रही थी| उनका लहंगा जो बिल्कुल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी की ड्रेस की तरह दिख रहा था। लाल लहंगे के साथ बबीता की जूलरी भी उनपे खूब जच रही थी।