Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध  में हर दिन कम से कम 60 से 100 यूक्रेनी सैनिक अपनी जान गंवा रहे हैं : जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की  ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध  में हर दिन कम से कम 60 से 100 यूक्रेनी सैनिक  अपनी जान गंवा रहे हैं जबकि 500 सैनिक घायल हो रहे हैं, उन्होंने ये दावा अमेरिका के न्यूजमैक्स  को बुधवार को दिए एक इंटरव्यू में किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व में स्थिति बहुत ही कठिन है। उन्होंने दावा किया है कि ये सबसे कठिन स्थिति है जिसमें हम 60 से 100 सैनिक हर रोज खो रहे हैं और लगभग 500 सैनिक इस कार्रवाई में घायल हो रहे हैं, सबसे कठिन स्थिति यूक्रेन के दोनेत्स्क और लुहान्स्की में है,जेलेंस्की ने कहा कि पूर्व में यूक्रेन रक्षात्मक परिधि धारण कर रहा है, युद्ध मैदान से जो संकेत आ रहे हैं उससे पता चल रहा है कि रूस का भी काफी नुकसान हो रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन जीत नहीं सकते, दुनिया को रूस द्वारा किए जा रहे अत्याचारों का बचाव बंद कर देना चाहिए, युद्ध शुरू करना एक कमजोरी है जो पुतिन पहले ही दिखा चुके हैं।

दुनिया अभी भी पुतिन का साथ दे रही : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की  ने कहा है कि दुनिया अभी भी पुतिन  का साथ दे रही है, प्रतिबंध  उन पर पूरी तरह से लागू नहीं किए गए हैं, किसी देश के नेता को मारना एक कमजोरी की निशानी है अगर आप बात नहीं कर सकते हैं तो ये एक कमजोरी है, युद्ध शुरू करना एक कमजोरी है और वो पहले ही दिखा चुके हैं कि वो कमजोर हैं।