Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से UAE की धरती पर शुरू हो रही है

एशिया के इस बड़े क्रिकेट इवेंट में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत का एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसको एशिया कप में नहीं चुनकर सेलेक्टर्स ने बड़ी गलती कर दी है। इस खिलाड़ी की एशिया कप में टीम इंडिया को सख्त जरूरत होगी, जो उसके लिए मैच पलटने का दम रखता है। एशिया कप में टीम इंडिया को पृथ्वी शॉ की सख्त जरूरत होगी। तूफानी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं. पृथ्वी शॉ को सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का कॉम्बिनेशन माना जाता है, जिनके पास एक से बढ़कर एक शॉट्स मौजूद हैं। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग भी शुरुआत के ओवरों से तहलका मचाते थे और जमकर रन लूटते थे।

बता दें कि भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री कह चुके हैं कि पृथ्वी शॉ में सहवाग, सचिन और लारा की झलक दिखती है। 22 साल के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ आक्रामक बल्लेबाज हैं। पृथ्वी बिना किसी डर के जमकर रन लूटते हैं। पृथ्वी शॉ को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले तो वह दुनिया के किसी भी कोने में रन बना सकते हैं। पृथ्वी शॉ आने वाले दिनों में टीम इंडिया के परमानेंट ओपनर बन सकते हैं। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत एक बार अंडर-19 का खिताब भी जीत चुका है। भारत के युवा सितारों ने जब 2019 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी तो शॉ उस टीम के कप्तान थे। शुभमन गिल और शिवम मावी जैसे सितारे भी उस वक्त उसी टीम का हिस्सा थे। पृथ्वी शॉ भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट्स में क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन अब तीनों ही फॉर्मेट्स में उनकी जगह छिन गई है। पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में 339 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ ने 6 वनडे मैचों में 189 रन बनाए हैं। 63 IPL मैचों में पृथ्वी शॉ ने 1588 रन बनाए हैं। टेस्ट में पृथ्वी शॉ के नाम 1 शतक है। पृथ्वी शॉ ने अपनी प्रतिभा के दम पर सारी दुनिया में अपना डंका बजाया था। उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जो विरोधी टीम को धराशाई कर सके। पृथ्वी शॉ को इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने 7.5 करोड़ में रिटेन किया था। पृथ्वी शॉ सहवाग की तरह एक शानदार खिलाड़ी है।